CM पुष्कर धामी ने विधायक पद की शपथ लेकर कहा, सबसे पहले लागू करेंगे समान नागरिक कानून

पुष्कर सिंह धामी
कार्यक्रम में बोलते पुष्‍कर धामी।

आरयू वेब टीम। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार यानि 14 जून 20 22 को विधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई है। आज सोमवार से ही विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है।

विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, राज्य को जो कुछ भी हो सकता है, उसे सर्वश्रेष्ठ तक ले जाने के लिए मुझे जो कार्य और जिम्मेदारी दी गई है, उसे हासिल करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा। हमारी दृष्टि राज्य के गठन के 25 वें वर्ष तक पहुंचने तक इसे भारत के शीर्ष राज्यों में से एक में ले जाना है।

यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बोले, समाधान के लिए जाऊंगा लोगों के बीच

बता दें कि, धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों से अपने प्रतिद्वंदी निर्मला गहतोड़ी को हराया था। दरसल, बिना विधायक का चुनाव जीते पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद की शपथ 23 मार्च को ली थी।

छह महीने में संवैधानिक नियम के चलते उन्हें विधानसभा का चुनाव जीतना था। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी महज तीन महीने के भीतर ही विधायक का चुनाव जीत गए और यह जीत रिकॉर्ड मतों से थी।

यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी फिर बने उत्‍तराखंड के CM, आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ