CMS के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

जगदीश गांधी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्‍कूल (सीएमएस ग्रुप) के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी का 87 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अस्‍पताल में भर्ती जगदीश गांधी का मेदांता में इलाज चल रहा था और आज भोर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 25 दिनों के संघर्ष के बाद आज 22 जनवरी की तड़के 87 वर्ष की आयु में हम सबके प्रिय डॉ. जगदीश गांधी का स्वर्गवास हो गया। जो लोग डॉ. जगदीश गांधी का अंतिम दर्शन करना चाहते हैं। उनके लिए 23 जनवरी को दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में डॉ. जगदीश गांधी का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मंगलवार से शर्तों के साथ खुलेंगे कक्षा आठ तक के भी स्‍कूल, DM लखनऊ ने जारी किया आदेश, लेकिन…

जगदीश गांधी प्रखर साहित्यिक माने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है, जगदीश गांधी का जन्म अलीगढ़ के बरसौली गांव में हुआ था। बचपन से ही वह महात्मा गांधी और राजा महेंद्र प्रताप के जीवन ने काफ़ी प्रभावित थे। उन्होंने अपनी पत्नी सात्विक गांधी के साथ सिटी मॉन्टेसरी (क्रियाशील शिक्षण) प्राप्त की थी। जो अब काफी लोकप्रिय है और प्रसिद्ध सीएमएस के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, बीजेपी नेताओं ने जताया शाक

कहा जाता है जगदीश गांधी ने सिर्फ पांच बच्चों के साथ साल 1959 में सीएमएस अपने स्कूल की शुरुआत की थी। यहां पर पहली कक्षा से बारहवीं तक पढ़ाया जाता था। इस स्कूल के नाम दुनिया के सबसे बड़े स्कूल होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है। साल 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी नागरिक को दिए जाने वाले सर्वोच्च अवॉर्ड यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- RSS प्रचारक व BJP नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम ने भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि