कांग्रेस के महाअधिवेशन में राहुल ने बोला मोदी-अडानी पर हमला, देश का धन एक व्‍यक्ति के यहां जा रहा

राहुल पासपोर्ट केस

आरयू वेब टीम। कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय महाअधिवेशन के तीसरे दिन राहुल गांधी ने महाअधिवेशन को संबोधित करते हुए अडानी ग्रुप के कथित घोटाले के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और अडानी एक हैं। देश का धन एक व्‍यक्ति के यहां जा रहा। साथ ही सवाल उठाते हुए कहा कि अडानी पर हमला करने वाला देशद्रोही और अडानी देशभक्त बन गए। भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैं।

ये सावरकर की सोच है…

वहीं राहुल ने कहा, केंद्र के मंत्री ने इंटरव्यू में कहा कि चीन की इकोनामी हमसे बड़ी है तो हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं। क्या जब अंग्रेजों से लड़ रहे थे, तो हमारी इकोनामी उनसे बड़ी थी। क्या शक्तिमान से लड़ना ही नहीं हैं। ऐसे व्यवहार को कायरता कहा जाता है। ये सावरकर की सोच है कि जो आपसे तगड़ है तो उसके सामने सिर झुका हो। महात्मा गांधी सत्याग्रह की बात कहते थे। सत्य के रास्ते को कभी मत छोड़ो। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे। किसी से भी मिल जाएंगे। ये इनकी सच्चाई है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस सत्‍याग्रही है और भाजपा सत्‍ताग्रही है।

इस दौरान राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक यात्रा की। यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। यात्रा से लाखों लोग जुड़े। यात्रा के दौरान लोगों का बहुत प्‍यार मिला। यात्रा के दौरान भारत का दर्शन करने निकला। यात्रा के दौरान किसानों का दर्द समझा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के महाधिवेशन में बोलीं सोनिया गांधी, BJP-RSS की सरकार ने किया संस्‍थाओं पर कब्‍जा, भड़काई जा रही नफरत की आग

साथ ही बताया कि, ‘यात्रा में मेरे साथ लोग थे। लाखों लोग थे। मैं सोचता था कि मैं क्या कर रहा हूं। मकसद क्या है। मैंने अपने दफ्तर के लोगों को बुलाया। उनसे कहा कि भीड़ है लोगों को धक्का लगेगा, चोट लगेगी। हमें एक काम करना है कि मेरे साइड में 20-25 फीट तक जो जगह है, वो हमारा घर है। ये घर हमारे साथ चलेगा। सुबह छहशबजे से शाम सात बजे तक ये घर साथ चलेगा।

…मैं घर को छोड़कर जा रहा हूं

मैंने सबसे कहा कि इस घर में जो भी आएगा, अमीर हो चाहे गरीब, बुजुर्ग हो, युवा हो या बच्चा, किसी भी धर्म, किसी भी राज्य का हो, हिंदुस्तान से बाहर का हो, जानवर हो, उसे ये लगना चाहिए कि मैं आज अपने घर आया हूं। जब वो यहां से जाए तो उसे लगना चाहिए कि मैं घर को छोड़कर जा रहा हूं। जिस दिन ऐसा हुआ यात्रा जादू से बदल गई। लोग राजनीति की बात नहीं करते थे। हिंदुस्तान के लोगों ने महिलाओं ने इस देश के बारे में मुझसे जो कहा, वो आपको बता नहीं सकता। युवाओं का दर्द आपको नहीं समझा सकता।’

लाखों लोगों ने झंडा फहराया

उन्‍होंने कहा, हमने घाटी के युवाओं से झंडा फहराया। यात्रा के दौरान कश्‍मीर के लाखों लोगों ने तिरंगा फहराया। कश्‍मीर में चारों तरफ तिरंगा फहराया गया। मैं सुना कि लाल चौक पर प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहराया। पीएम ने भाजपा के 15-20 लोग के साथ जाकर लाल चौक पर तिरंगा फहराया। लेकिन भारत जोड़ाे यात्रा के दौरान लाखों लोगों ने झंडा फहराया। हिंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को यह बात समझ नहीं आई। हमने हिंदुस्तान की भावना जम्‍मू-कश्‍मीर के युवाओं में डाल दी। केंद्र सरकार ने उसे छीन लिया।

यह भी पढ़ें- अडानी पर आरोपों की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया देशभर में प्रदर्शन, राहुल बोले, मोदी सरकार नहीं होने दे रही इस पर सदन में चर्चा