जीत के बाद राहुल गांधी ने हिमाचल की जनता को दिया धन्यवाद, बोले जल्द पूरा होगा हर वादा

मोदी उपनाम' टिप्पणी
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।”

वहीं राहुल गांधी ने गुजरात में मिली हार पर ट्वीट कर कहा कि, ”हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल-गुजरात चुनाव की अधिसूचना जारी, EC ने लगाई एग्जिट व ओपिनियन पोल पर रोक

वहीं” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका गांधी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

यह भी पढ़ें- भाजपा की हार के बाद जयराम ठाकुर ने दिया CM पद से इस्तीफा