एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, चल रही थीं बीमार

मनोज बाजपेयी

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। पद्मश्री मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। एक्टर की माता जी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। गीता देवी की तबीयत अचानक से खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले काफी दिनों से उनका इलाज जारी था, लेकिन आज सुबह यानी गुरुवार को गीता देवी का निधन हो गया।

मां के निधन के बाद से मनोज समेत उनका पूरा परिवार काफी सदमें में है। प्रवक्ता ने कहा कि मनोज बाजपेयी अपनी मां के अंतिम समय में उनके साथ थे। ‘मां के चले जाने से मनोज पूरी तरह से टूट गए हैं। वहीं इस बात की जानकारी अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के जरिए सभी के साथ शेयर की हैं। अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं मनोज बाजपेयी आपकी आदारनिया मां के दुखद निधन पर ओम शांति!

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले गीता देवी की तबीयत में सुधार देखा गया था। डॉक्टर्स की निगरानी में वह ठीक महसूस भी कर रही थीं, लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- महेश बाबू के पिता दिग्गज ऐक्टर शिवराम कृष्णमूर्ति का कार्डियक अरेस्ट से निधन 

बता दें, एक्टर कुछ साल पहले अपने पिता को भी खो चुके हैं। मनोज अपमे माता-पिता के बेहद करीब थे। वो उनसे अपने दिल की हर बात शेयर किया करते थे। अपनी मां की कुछ सीखों को एक्टर अक्सर दोहराते हुए भी नजर आया करते थे। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि, जिसे सफलता नहीं मिलती है, उसे कभी बेवकूफ नहीं समझना चाहिए।

यह भी पढ़ें- रिबेल स्टार कृष्णम राजू का निधन, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर