सोनिया गांधी का दावा ‘नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक फायदे के लिए दिया है नफरत को बढ़ावा’

सोनिया गांधी

आरयू वेब टीम। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश के हर कोने में समाज के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है।

सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ”मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज देश के हर कोने में युवा, बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं। ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीयत की वजह से है। उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी का हमला, खुद को महान मान लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे मोदी, देश नहींं है किसी की जागीर

वहीं कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है।” इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का आरोप, ‘‘अंधाधुंध’’ निजीकरण लागू कर आरक्षण ‘छीन’ रही मोदी सरकार