कांग्रेस ने किया BJP को सत्‍ता से बाहर तो बोले संजय राउत, ‘कर्नाटक सिर्फ झांकी अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी’

कर्नाटक में कांग्रेस

आरयू वेब टीम। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणामों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कांग्रेस की जीत पर रविवार को खुशी जाहिर कर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक तो झांकी हैं अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है।

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘कर्नाटक तो झांकी है अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है। कांग्रेस जीत गई, जिसका मतलब बजरंग बली का साथ कांग्रेस के साथ था। संजय राउत ने आगे कहा, ‘हमारे गृह मंत्री बोल रहे थे कि भाजपा हार गई तो दंगे होंगे।

साथ ही कहा कि कर्नाटक शांत हैं और खुश है, कहां हैं दंगे? कर्नाटक में भाजपा आर्मी की हार हुई है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा को हराया है। कर्नाटक में महाराष्ट्र एकीकरण समिति की हार भाजपा की वजह से हुई है। हम सीमा भाग के लिए लडाई लड़ रहे। हम 2024 की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा महाराष्ट्र को लूटने का काम कर रही है।’

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में बहुमत को प्रियंका ने बताया देश जोड़ने वाली राजनीति की जीत, लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न

बता दें कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटें जीत ली हैं। अब कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर मंथन शुरू हो गया है। फिलहाल, कर्नाटक के सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं, जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक को को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को बहुमत से भावुक DK शिवकुमार ने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत तो भूपेश बघेल बोले, भाजपा मुक्‍त हुआ दक्षिण भारत