राफेल डील: कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम, कहा राहुल बताएं किसके कहने पर किया ऐसा

नई शिक्षा नीति टास्क फोर्स

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। राफेल डील पर शुक्रवार को मोदी सरकार के पक्ष में आए फैसले के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में मीडिया से बात करते हुए योगी ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने मोदी सरकार को बदनाम करने की न‍ सिर्फ कोशिश, बल्कि देश की जनता के साथ झूठ बोलकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी किया गया। इसके लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को दी बड़ी राहत, इन तर्कों के साथ सभी याचिकाएं की खारिज

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्‍वागत करते हुए योगी बोले कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। इस दौरान योगी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि किसके कहने पर, ऐसा किया। कांग्रेस का झूठ आज बेनकाब हुआ है। राहुल को अपने सोर्स का खुलासा करना चाहिए। राहुल ने देश की सुरक्षा की अनदेखी की है।

यह भी पढ़ें- राफेल डील: फैसले के बाद बोले राजनाथ सिंह JPC का औचित्‍य नहीं, अमित शाह ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने सवाल उठाते हुए आगे कहा कि वो कौन लोग हैं जो भारत की बढ़ती हुई सुरक्षा क्षमता को देखना नहीं चाहते। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के होने के साथ ही उसके अध्यक्ष होने के नाते राहुल गांधी को देश के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- रक्षा सौदों के लिए पारदर्शी नीति बनाएं मोदी सरकार: मायावती