उन्‍नाव कांड के विरोध में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लाठीचार्ज

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद को गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधानसभा और बीजेपी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले भाजपा मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गेट के सामने बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं प्रदर्शन करने से रोके जानें को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चलाईं।

लाठीचार्ज

यह भी पढ़ें- उन्‍नाव पहुंची प्रियंका से पीड़िता के पिता ने बयां की दर्दभरी आपबीती, सालभर से आरोपित पूरे परिवार को कर रहे थे प्रताड़ित

वहीं, पुलिस के खदेड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा के सामने पहुंचे और वहां सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ पीड़िता को न्याय दो, दोषियों को फांसी दो, प्रियंका गांधी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे लगा रहे थे। साथ ही भाजपा सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था व बेटियों का साथ हो रहे अत्याचार को रोक न पाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा।

लाठीचार्ज
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रे‍सी।

यह भी पढ़ें- उन्‍नाव: गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने पर प्रियंका ने कहा, गृह मंत्री व मुख्‍यमंत्री ने बोला साफ-साफ झूठ

 

कुछ देर बाद राजभवन की ओर जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने फिर लाठीचार्ज कर दिया। इससे पहले जीपीओ के पास बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद, विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी सहित तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई उन्‍नाव में जिंदा जलायी गयी गैंगरेप पीड़िता, भाई से कहा था जीना चाहती हूं