कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर ‘सुप्रीम कोर्ट’ का निर्देश, केंद्र सरकार बनाए मुआवजा नीति

सुप्रीम कोर्ट

आरयू वेब टीम। कोविड-19 वैक्सीन से जुड़े गंभीर दुष्प्रभावों के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ऐसी नीति तैयार करे, जिसके तहत कोविड वैक्सीन लेने के बाद अगर किसी व्यक्ति को गंभीर नुकसान होता है तो उसे नो-फॉल्ट मुआवजा दिया जा सके। ये फैसला जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए जो मौजूदा व्यवस्था है, वही जारी रहेगी। इसके लिए किसी नए अदालत द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ पैनल की जरूरत नहीं है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ किया कि अगर किसी व्यक्ति को वैक्सीन के कारण नुकसान हुआ है तो वह कानून के तहत उपलब्ध अन्य कानूनी रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकता है। कोर्ट कोर्ट ने आगे कहा कि नो-फॉल्ट मुआवजा की नीति बनाना सरकार की गलती या जिम्मेदारी मानने के बराबर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- कोविशील्ड की तरह कोवैक्सीन के भी सामने आए कई साइड इफेक्ट, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल अदालत में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इनमें एक याचिका में आरोप लगाया गया था कि साल 2021 में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई थी। याचिका में कहा गया था कि दोनों को टीकाकरण के बाद गंभीर दुष्प्रभाव हुए थे। इन्हीं याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को मुआवजे से जुड़ी नई नीति बनाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- कोविशील्ड वैक्सीन से हो सकता है हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक, एस्ट्राजेनेका ने कबूली TTS की बात