दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट

आरयू वेब टीम। अब कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गा। जबकि धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। ये धमकी फ्लाइट के अंदर एक टीशू पेपर में लिखा मिला था। जिसमें विमान को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

मिली जानकारी अनुसार, फ्लाइट के अंदर एक टिशू पेपर पर धमकी भरा मैसेज लिखा मिला था, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक करने और उड़ा देने की बात कही गई थी। इस सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और पायलट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने का निर्देश दिया गया। निर्देश मिलते ही पायलट ने विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।

इस संबंध मैं एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में बम की धमकी मिली थी। विमान सुबह करीब 6.40 बजे 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित उतार गया।

वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), खोजी कुत्तों की टीम और सीआइएसएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई की। विमान की पूरी जांच की गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। विमान में सवार सभी यात्रियों की भी जांच पूरी होने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की औपचारिक प्रक्रिया की गई है।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में मानव बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि धमकी वाले नोट में विमान को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की बात कही गई थी। फिलहाल जांच में कोई खतरनाक सामग्री नहीं मिलने से राहत की स्थिति है, लेकिन सुरक्षा सतर्कता बरकरार है। फ्लाइट के टेकऑफ में लगभग दो घंटे की देरी हो सकती है। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा’व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 230 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो फ्लाइट को मिली टिश्यू पेपर के जरिये बम की धमकी, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग