दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, विस्तारा की अलग-अलग फ्लाइट को एक ही समय उड़ान और लैंडिंग की दी इजाजत

दिल्ली एयरपोर्ट
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी, जबकि दूसरी फ्लाइट लैंडिंग की प्रोसेस में थी। एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

मिली जानकारी के अनुसार यूके725 की फ्लाइट दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भर रही थी। अहमदाबाद से दिल्ली आने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट उसी रनवे पर लैंडिंग करने वाली थी। थोड़ी सी देर होती तो दोनों विमान आपस में टकरा जाता और एक बड़ा हादसा हो जाता। घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एटीसी के निर्देश मिलते ही तुरंत विमान को उड़ने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें- 181 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के तीन मिनट बाद इंजन में आई खराब

उड़ान रद्द होते ही विमान रनवे से पार्किंग में लौट आई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक अगर उड़ान भर रही फ्लाइट को सही समय पर नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी विमान या वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री व BJP विधायकों समेत 150 यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट में आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग