171 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट का उड़ान भरते ही फिल्‍मी स्‍टाइल में टूटकर उड़ा दरवाजा, मची दहशत

फ्लाइट का दरवाजा टूटा

आरयू इंटरनेशन डेस्‍क। अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान को उस समय आपात स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उड़ान भरते ही उसका दरवाजा किसी फिल्‍मी स्‍टाइल में टूटकर हवा में उड़ गया। इस अजीबो-गरीब घटना के होते ही फ्लाइट में सवार यात्रियों में दहशत मच गयी। घटना के चलते सेंटर-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। पाइलट ने स्थित को संभालते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

अलास्का एयरलाइंस ने इस बारे में शनिवार को जानकारी देते हुए कहा है कि “पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए AS1282 के आज शाम प्रस्थान के तुरंत बाद एक घटना हुई। विमान 171 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया। हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ…? और जैसे ही इसका पता चलेगा, हम आपके साथ इसकी जानकारी साझा करेंगे।”

यह भी पढें- मुंबई जा रही फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबियत, वाराणसी एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हुई महिला की मौत

वहीं यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) की ओर से कहा गया है कि वह अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है। रियल-टाइम एयरक्राफ्ट मूवमेंट मॉनिटर फ्लाइटरडार 24 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विमान 16,325 फीट की अधिकतम ऊंचाई पर पहुंच गया, इससे पहले कि इसे सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड वापस भेज दिया गया।

आज की घटना में शामिल बोइंग 737 मैक्स को एक अक्टूबर, 2023 को अलास्का एयरलाइंस को सौंप गया था। और 11 नवंबर, 2023 को वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश कराया गया। Flightradar24 ने कहा कि तब से इसने केवल 145 उड़ानें भरी हैं।

यह भी पढ़ें- 181 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के तीन मिनट बाद इंजन में आई खराब