आरयू वेब टीम। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को निर्देश दिया किया कि दिल्ली में दो दिन हर हफ्ते सरकारी दफ्तरों में वर्क फॉर होम रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अपील की है उसको देखते हुए इकोनॉमी स्थिरता बनाये रखने के लिए हमने एक प्लान तैयार किया है।
सीएम ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम का नियम हम कोशिश करेंगे कि निजी दफ्तरों में भी लागू हो। प्राइवेट सेक्टर को भी दो दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी दी गई है, जहां काम ऑनलाइन हो सकता है। लेबर विभाग इसकी निगरानी करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी अफसर और मंत्री के काफिले में कमी की गई है। अधिकारियों को जो पेट्रोल दिया जाता था उसमें 20 प्रतिशत की कटौती की गई है। जिन्हें 200 और 250 लीटर पेट्रोल डीजल प्रति माह दिया जाता था उसमे ये कटौती होगी। एक दिन हम नो व्हीकल डे मनायेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों को व्हीकल अलाउंस दिया जाता है, अगर वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें दस फीसदी का इंक्रीमेंट मिलेगा। बसों के रूट निर्धारित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकें। हमारी कोशिश होगी की 50 प्रतिशत मीटिंग वर्चुअल हो।
इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने कोर्ट से भी अपील की है कि ज्यादातर सुनवाई को वर्चुअल करने की कोशिश करें। सोमवार को सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। अगले तीन महीने हम बड़े इवेंट नहीं करेंगे। दिल्ली के लिए हम विशेष ट्रेवल प्लान तैयार करेंगे ताकि पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो।




















