मंकीपॉक्स ने अब राजधानी में दी दस्तक, वायरस से संक्रमित मिला युवक नहीं गया था विदेश

राजधानी में मंकीपॉक्स
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। कोरोना संक्रमण के साथ अब एक और बड़े वायरस का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा हैं। मंकीपॉक्स ने कई देशों में तबाही मचा रखी है। मंकीपॉक्स 60 से अधिक देशों में फैल गया है। भारत के अन्‍य राज्‍य में तीन मामलों की पुष्टि के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी मंकीपॉक्स ने दस्तक दी हैं। दिल्ली में एक युवक मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया। खबर यह भी है कि व्यक्ति ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है।

इसका साफ मतलब यह ही कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के और भी मामले हैं जो अभी नजर में नहीं आये हैं। विदेश यात्रा करके लौटे लोग एक बार फिर से खुलेआम घूमकर पूरी दिल्ली को खतरे में डालने पर लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस बीमारी को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के एक दिन बाद भारत ने रविवार को दिल्ली में अपने चौथे मंकीपॉक्स मामले की सूचना दी। इस खबर के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के साथ ही दिल्‍ली वासियों की चिंता भी बढ़ गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि दिल्ली में यह पहला मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है। मरीज एक 31 वर्षीय युवक है जिसका कोई विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। बुखार और त्वचा के घावों के साथ अब उनका अस्पताल के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मंकीपॉक्स के अभी तक विश्व में 14100 से अधिक वैश्विक मामले सामने आए हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अब तक यह सुनिश्चित किया है कि मंकीपॉक्स का प्रसार खतरनाक नहीं है। अभी तक इसे महामारी घोषित नहीं किया है। इसके अलावा अगर भारत की बात की जाए तो मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- देश में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, इस राज्‍य में सामने आया तीसरा केस

वहीं कोरोना भी इस समय फिर से पैर पसार रहा है। कई राज्यों में कोविड मामलों में भी उछाल देखा जा रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सतर्क रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार को देखने पर जोर दिया। पिछले 24 घंटों में, देश ने 21,566 नए मामले दर्ज किए, जो कुल मिलाकर 4,38,25,185 हो गए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,881 हो गई।

यह भी पढ़ें- मंकीपॉक्स के खतरे से स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने किया राज्‍यों को आगाह, रोकथाम के दिए निर्देश