देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार, 24 घंटे में 13,216 मामले दर्ज, 23 संक्रमितों की गई जान

देश में कोरोना
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते मामलों ने आम लोगों के साथ सरकारों की भी चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना संक्रमण 13 हजार से अधिक केस मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 13,216 केस सामने आए हैं, जबकि 23 मरीजों ने इस घातक संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है। कोरोना के बढ़ते मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां 4,165 मामले आए. इसके बाद केरल में 3,162, दिल्ली में 1,797, हरियाणा में 689 और कर्नाटक में 634 केस सामने आए हैं।

24 घंटे में कुल 5,19,903 सैंपल का टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मामलो में इन पांच राज्यों में ही 79.05 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ही 31.51 फीसदी केस मिले है। देश में पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की जान गई है। मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी रेट 98.63 प्रतिशत बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- कोरोना संक्रमण में तेज उछाल, 24 घंटों में सामने आए 12 हजार से अधिक केस

वहीं एक दिन में कुल 8,148 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,90,845 हो गई है। भारत में कुल 68,108 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में 5,045 एक्टिव केस बढ़े हैं, जबकि इसी अवधी में कुल 14,99,824 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया है। अब तक कुल 1,96,00,42,768 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हो गया है।

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना के मामलों में उछाल, कल के मुकाबले आकड़ों में बढ़ोतरी, दर्ज हुए 12847 केस