EC का बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, छह व 11 नवंबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग
प्रेसवार्ता में मीडिया को जानकारी देते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।

आरयू वेब टीम।  चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जोकि दो चरणों में होंगे। छह नवंबर को पहला चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को होगी।पहले चरण की अधिसूचना दस अक्टूबर को जारी होगी। 17 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में जानकारी साझा करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। पहले चरण में 121 सीटों और फिर दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही कहा कि चुनाव में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ही फेक न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का ऐलान, छात्र सौ रुपये में भर पाएंगे प्रतियोगी परीक्षा फॉर्म

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि सौ साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। तमाम राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ महापर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की थी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मत का इस्तेमाल कर सकें।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने 474 राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया