चार लोकसभा, दस विधानसभा में सिर्फ दो सीट हासिल कर सकी BJP, जानें किसने किसको दी मात

चुनाव प्रचार थमा
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर गुरुवार को वोटों की गिनती के बाद परिणाम आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में विपक्षी दलों के महागठबंधन ने भाजपा को करारी मात दी है। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नुरपूर विधानसभा सीट पर अखिलेश-मायावती-अजीत चौधरी की तिकड़ी मोदी और योगी पर हावी रही है।

यह भी पढ़ें- कैराना-नूरपुर की जीत पर सपा-आरएलडी ने मनाया जश्‍न, देंखें तस्‍वीरें

तो वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने जेडीयू-भाजपा गठबंधन से जोकीहाट विधानसभा सीट छीन ली। झारखंड में विपक्षी दलों की एकजुटता के आगे सत्तारूढ़ दल भाजपा की एक न चली और वह झारखंड मुक्ति मोर्चा से सिल्ली और गोमिया विधानसभा की सीटें छीनने में नाकाम रही।

यूपी के कैराना में विपक्ष की एकता ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सपा, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी के एक साथ आ जाने से कैराना लोकसभा सीट आरएलडी के खाते में गई तो वहीं नूरपुर विधानसभा सीट सपा ने कब्जा ली है।

यह भी पढ़ें- उपचुनाव को लेकर केजरीवाल ने कहा, नतीजे दिखाते जनता में मोदी सरकार के प्रति गुस्‍सा

किसने जीती कौन सी सीट

– पालघर सीट –  भाजपा ने जीती

– पंजाब शाहकोट विधानसभा सीट- कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी ने जीती।

– केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट- सीपीआइ (एम) के सजी चेरियन ने विरोधी को 20,956 वोटों से हराकर हासिल की।

– झारखंड उपचुनाव- सिल्ली से झामुमो की सीमा देवी की जीत।

– बिहार जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव- राजद ने 41,225 वोट से जीत दर्ज की।

– उत्तरप्रदेश : नूरपुर विधानसभा उपचुनाव- समाजवादी प्रत्याशी नईमुल हसन 5678 वोटों से जीते। भाजपा को मिले 89188 और सपा को मिले वोट 94866

– कैराना में तब्‍बसुम हसन ने भाजपा प्रत्‍याशी मृगांका सिंह को हराया।

– कर्नाटक – राजराजेश्‍वरी नगर विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्‍याशी मुनीरतना का 41162 वोटों से कब्‍जा।

– मेघालय में अम्‍पाती विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार मियानी डी शिरा की जीत।

यह भी पढ़ें- कैराना-नूरपुर की जीत पर सपा-आरएलडी ने मनाया जश्‍न, देंखें तस्‍वीरें