फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, माली में हवाई हमले में मारे गए अल-कायदा के 50 आतंकी

फ्रांस की बड़ी कार्रवाई
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क। फ्रांस ने माली में आतंकवादी संगठन अल-कायदा पर बड़ी कारवाई करते हुये उनके ठिकानों पर हवाई हमले किये, जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने बताया कि फ्रांस के बरखाने विशेष बलों ने एक अभियान में 50 आतंकवादी मार गिराए।

पर्ली ने ट्वीट कर कहा, “30 अक्टूबर को बरखाने सुरक्षाबलों ने एक अभियान चलाया जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए तथा इस हमले के दौरान उनके उपकरण और हथियारों को जब्त कर लिया गया।” उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन को यह एक तगड़ा झटका है।

गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस ने वर्ष 2014 में साहेल क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ने के लिए ऑपरेशन बरखाने चलाया था। इस अभियान को 2017 में जी5 सहेल की स्थापना द्वारा दोबारा शुरु किया गया। जी5 में अफ्रीकी संघ द्वारा समर्थित, 5000-मजबूत समूह बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और नाइजर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने जताई आशंका, पाक आतंकवादी सगंठन कर सकते हैं भारत में हमला

मालूम हो कि पैगंबर कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस लगातार सुर्खियों में बना है। शिक्षक की गला काटकर हत्‍या के बाद अब इसी तरह एक और हत्‍या का मामला सामने आया था। फ्रांस के एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी। यह घटना फ्रांस के नीस शहर में हुई।

यह भी पढ़ें- पाक से सलाहुद्दीन का कबूलनामा, करवाएं हैं भारत में आतंकी हमले, अब निशाने पर सुरक्षा बल