आरयू वेब टीम। देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। जिसमें पीएम मोदी ने जेन-जी और जेन अल्फा को तोहफे दिए। साथ ही अमेरिका-ईरान वॉर के बाद आए ऊर्जा संकट से निपटने के लिए फॉर्मूला बताया। साथ ही महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष को निशाने पर लिया। साथ ही कहा कि दिमागी नक्सल को पहचानना और अलग-थलग करना होगा।
पीएम मोदी ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही कहा कि ”हाल ही में हमने ‘एआइ इम्पैक्ट समिट’ भी आयोजित किया था। एआइ बहुत तेजी से फैल रहा है। लाल किले से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं। हमने तय किया है कि अगले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को एआइ स्किल्स की ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में एआइ की दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता हो।”
फ्री ऑनलाइन कोचिंग
पीएम मोदी ने कहा हमने अपने युवाओं के लिए अलग- अलग कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने का फैसला किया है। हमारे पास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है और बहुत प्रतिभाशाली शिक्षक और एजुकेटर हैं। इन संसाधनों को एक साथ लाकर, हम देश के युवाओं को मुफ्त कोचिंग देंगे और इस मकसद के लिए एक पूरा नेटवर्क बनाएंगे।”
स्पोर्ट्स टैलेंट हंट
पीएम ने कहा ”हमने 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने का संकल्प लिया है, लेकिन 2036 को ध्यान में रखते हुए, उन सभी खेलों में जिनमें भारत आज हिस्सा नहीं लेता, जहां भारत क्वालिफाई नहीं कर पाता, और जो खेल अभी तक अछूते रहे हैं। जहां खेल की दुनिया का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा हमारा इंतजार कर रहा है। भारत अब उनमें महारत हासिल करने पर जोर देगा। इसके लिए टैलेंट हंट चलाया जाएगा।”
ये वादे भी किए-
• साथ ही कहा ”अब एनर्जी के बिना नई दुनिया को चलाना मुश्किल है, इसलिए हमें चिप, एआइ और डेटा सेंटर के लिए बहुत बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत पड़ेगी। एनर्जी सिक्योरिटी हमारे समय की मांग है। इसलिए हमने पहले से ही उस दिशा में एक के बाद एक मजबूत कदम उठाए हैं।”
• ”मेरे प्यारे देशवासियों, मैं आपको सेमीकंडक्टर का उदाहरण देता हूं। देश की आजादी के बाद, दुनिया भर में सेमीकंडक्टर पर चर्चा हो रही थी। आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ते हुए भारत ने अपना सेमीकंडक्टर प्लान-एक बड़ा सेमीकंडक्टर प्लान-शुरू किया। तीन सेमीकंडक्टर प्लांट में काम शुरू भी हो चुका है और मुझे बताया गया है कि वहां जो प्रोडक्शन हो रहा है, उसका एक्सपोर्ट भी शुरू हो गया है! आने वाले सात से आठ सालों में सात से आठ और सेमीकंडक्टर प्लांट बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं।”
• मैं देश के सामने ताकत की ‘सप्त धारा’ का आह्वान करता हूं। आने वाले पांच से सात सालों में, जो काम पिछले पांच से सात दशकों में नहीं हो पाया, उसे इस सप्त धारा की ताकत और क्षमता के जरिए हम पूरा करेंगे। हम देश को नई ऊंचाइयां, नई गति और नए लक्ष्यों को पार करने की क्षमता देंगे। साथ ही हमारे युवाओं की ताकत और क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जाएगा और उन्हें राष्ट्र-निर्माण में शामिल किया जाएगा।”
• जल्द से जल्द विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं को मिले। उन्हें भारत की नीतियां बनाने में योगदान करने दें। यह समय की मांग है, और मैं एक बार फिर सभी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह करता हूं आइए, महिला आरक्षण लागू करके महिलाओं के सम्मान में शामिल हों। आप इसका श्रेय ले सकते हैं, आप तारीफें बटोर सकते हैं, लेकिन कृपया हमारी माताओं और बहनों को उनके वाजिब हक दें।”
यह भी पढ़ें- शौर्य तिरंगा यात्रा में बोले CM योगी, भारत की तरफ जो उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में नहीं होगा कोई रोने वाला
• पीएम मोदी ने कहा- ”नक्सली माओवादी हिंसा आखिरी सांस भी लेने की ताकत नहीं रही है। नक्सल मुक्त होने के कारण विश्वास-विकास का तिरंगा लहरा रहा है। इस चुनौती को कम नहीं आकंना है. और भी सावधान है। माओवादी सोचकर बैठे हुए हैं। जगंलों में हथियारों नक्सल का खात्मा किया। हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल को पहचानना होगा.. आइसोलेट करना होगा। दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं।”




















