भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण गिरा जनता का मनोबल: अखिलेश यादव

गलत आर्थिक नीतियों

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने कहा कि मंहगाई की मार से इस बार होली पर्व किसी तरह संपन्न तो हो गई, लेकिन भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता का मनोबल गिरा है। लोगों में हताशा है और जिंदगी दूभर हो गई है।

सपा सुप्रीमो ने हमला जारी रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय है। नौजवान बेकारी के शिकार हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा की इन जनविरोधी नीतियों से प्रदेश बदहाल होता जा रहा। इतना ही नहीं भाजपा के कारण राज्य गुंडा, माफियाओं और अपराधियों की गिरफ्त में है। महिलाएं-बच्चियां अपमानित हो रही हैं। लोगो का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें- बोले अखिलेश, फर्जी मुकदमें लगाकर अपने राजीतिक विरोधियों को प्रताड़ित व बदनाम करना चाहती है भाजपा

इतना ही नहीं सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना भाजपा का एजेंडा है। समाज में नफरत फैलाना और जातियों के बीच दूरी पैदा करना भारतीय जनता पार्टी की रणनीति और राजनीति दोनों है। भारतीय समाज में भाईचारा की मजबूती कायम रखने में भाजपा अड़चने पैदा करती है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का हमला, भाजपा सरकार में मंहगाई की मार ने तोड़ दी जनता की कमर