घर की इस दिशा में रख लें मोर पंख, सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

मोर पंख

आरयू वेब टीम। मोर पंख के बारे में सभी जानते हैं ये देखने में जितना आकर्षक होता है। उतना ही इसका इस्तेमाल घर को सजाने में किया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख का काफी महत्व होता है। अगर इसे घर की सही दिशा में रखा जाए तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में भी मोर पंख कारगर होता है।

वहीं हिन्दू धर्म में ये भगवान कृष्ण को काफी प्रिय है। कृष्ण भगवान के सभी आभूषण का सबसे अहम हिस्सा मोर पंख ही होता है। आज भी जो लोग कृष्ण भगवान की पूजा करते हैं वे हमेशा अपने घर में मोर पंख रखते हैं। माना जाता है कि मोर पंख में सभी देवी-देवताओं और नव ग्रहों का वास होता है। मोर पंख को घर में रखने का मतलब है कि आपने भगवान को घर में रखा हुआ है।

मोर पंख को घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर पर आने वाली सभी परेशानियां टल जाती हैं। साथ ही सुख-शांति भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे घर का वातावरण भी अच्छा बना रहता है।

यह भी पढ़ें- भूलकर भी घर में ना लगाएं ये पेड़, वरना उठाना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

यदि कई कोशिशों के बाद भी आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो आपको मोर पंख के नियमों का पालन करने की काफी जरूरत है। मोर पंख को अपने पूजा स्थल पर रखने से आपको इसका विशेष लाभ मिलेगा। पूजा या मंदिर में रखा मोर पंख घर में बरकत लाता है साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- इस तरह लगाएं घर में तुलसी का पौधा, निगेटिव ऊर्जा होगी नष्ट