INDIA से चुनाव हारने की बौखलाहट में गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को कराया गिरफ्तार

हारने की बौखलाहट
मीडिया से बात करते आप जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित साथ में अन्य ।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप नेता व कार्यकर्ताओं में रोष है। आप ने रविवार को इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के अनुसार संजय सिंह पर कार्रवाई मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह कि आवाज को दबाने की साजिश है। ज़िला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गंठबंधन से भाजपा व नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहें हैं, इसी बौखलाहट में गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार कराया गया है।

14 बार की पूछताछ में अभियुक्‍तों ने कभी नहीं लिया नाम

आज आप के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर शेखर दीक्षित ने कहा कि  फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया? अचानक से ईडी ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और अभियुक्त से सांसद संजय सिंह  के खिलाफ बयान दिलवाया गया।

ईडी ने नहीं किया जमानत का विरोध, बनाया सरकारी गवाह

आप नेता ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आगे कहा कि महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया। जिसके बाद आप सांसद के घर 12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना-कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद संजय सिंह को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- संजय सिंह के आवास पर ED के छापे से नाराज AAP कार्यकर्ताओं का लखनऊ में प्रदर्शन, पुलिस से धक्‍का-मुक्‍की
सबूत के बाद भी अडानी की जगह की संजय सिंह पर ईडी ने की कार्रवाई

शेखर ने आज यह भी दावा किया कि ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही, इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नही भेजा। संजय सिंह लगातार मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे और अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत किए, लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

हम डरने वाले नहीं, जारी रहेगी लड़ाई

जिला अध्यक्ष  ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है हम लोग मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। प्रेसवार्ता में नीरा सक्सेना व अन्‍य नेता भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- कोर्ट ने ED को दी संजय सिंह की पांच दिनों की रिमांड तो आप सांसद ने कहा, अडानी के नौकर से नहीं डरता, जितना अत्‍याचार करना है करे