ISRO का बड़ा अपडेट, पृथ्वी की कक्षा को छोड़ चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3
इसरो की सांझा की तस्‍वीर।

आरयू वेब टीम। 18 दिन पहले भारत के श्री हिरकोटा से लॉन्च हुए चंद्रयान को लेकर इसरो ने आज बड़ी जानकारी दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मंगलवार को चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्‍थापित कर दिया है। इसरों ने एक अगस्‍त को चंद्रयान तीन को चंद्रमा की ओर ले जाने के लिए ट्रांस लूनर इंजेक्‍शन यानी टीएलआई का काम पूरा कर लिया है। इस काम को बेंगलुरू में इसरो टेलीमैट्री कमांड एंड नेटवर्क से दिया गया।

इस संबंध ने इसरो ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट किया कि इस्ट्रैक में एक सफल पेरिंगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरक्षि यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।’ इसरो ने चंद्रमा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अगला पड़ाव: चंद्रमा।’ उन्होंने कहा कि यान पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा और 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। ये जानकारी देते हुए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि चंद्रयान तीन ने पृथ्वी के चारो ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। इसरो के मुताबिक करीब 23 दिन की और यात्रा करने के बाद चंद्रयान तीन चांद की सतह पर लैंड करेगा।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 का हुआ सफल प्रक्षेपण, चांद पर आज एक और कदम

गौरतलब है कि चंद्रयान तीन को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। चंद्रयान तीन ने एक अगस्त को पृथ्वी के चारो ओर परिक्रमा पूरी कर ली है। पृथ्वी की कक्षा से बाहर जा चुके चंद्रयान तीन को अभी चांद तक पहुंचने के लिए 3.8 लाख किलोमीटर की यात्रा और करनी है। इसरो का कहना है कि लूनर ऑर्बिट इंसर्न की पांच अगस्त की योजना बनाई गई है।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो लेंडर विक्रम 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यानी अगर इस तरह देंखे तो 23 अगस्त बुधवार का दिन देश के लिए सबसे अहम रहेगा। हम सभी की निगाहें चंद्रयान पर अटकी होंगी। हम सभी ये प्रार्थना कर रहे होंगे कि वो सकुशल चांद की सतह पर उतर आए।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग पर राज्यपाल आनंदीबेन ने दी प्रदेशवासियों को बधाई