लगातार दूसरे दिन मिलें कोरोना के 61 हजार से ज्‍यादा संक्रमित, 933 की मौत, जानें महाराष्‍ट्र-यूपी समेंत अन्‍य राज्‍यों का हाल

देश में कोरोना
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। कोरोना वायरस (कोविड-19) देश में तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 61 हजार से ज्‍यादा नए संक्रमितों का पता चला है। इससे पहले शुक्रवार को भी देश में कोरोना के रिकॉर्ड 62 हजार पांच सौ से अधिक नए मामले सामने आए थे।

नए मरीजों के मामले में जहां कल का दिन देश के लिए भारी था। वहीं शनिवार को कल के मुकाबले देश में कोरोना से अधिक लोगों की मौत हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जहां 886 लोगों के मौत की पुष्टि कि गयी थी, जबकि आज 933 मरीजों की कोरोना ने जान ली है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,537 नए संक्रमित मिलें हैं। इसके साथ ही अब देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्‍या बढ़कर 20 लाख 88 हजार छह सौ 12 हो गयी है। जिनमें से 14 लाख 27 हजार मरीज ठीक या विस्‍थापित हो चुकें हैं। इसके अलावा 42 हजार पांच सौ 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में देश के सभी राज्‍यों में कोरोना के छह लाख 19 हजार 88 सक्रिय मरीज हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, एक दिन में मिलें 707 नए मरीज, 13 की मौत, UP में अब तक 113,378 हुए संक्रमित

शुक्रवार तक देश में महाराष्‍ट्र के हालात सबसे खराब थे, यहां अब तक करीब पांच लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुकें हैं, जिनमें से करीब 17 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तमिलनाड़ु, कर्नाटक, यूपी व पश्चिम बंगाल के हालात भी खराब होते नजर आ रहें हैं, हालांकि इन सबके बीच राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामले में काफी कंट्रोल देखने को मिला है। यहां अब कोरोना के 11 हजार से कम सक्रिय मरीज बचें हैं।

नीचें देखें सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के किन राज्‍यों में कैसे हैं हालात-

राज्य-     कुल मामले-     सक्रिय-    स्वस्थ-     मौत

महाराष्ट्र-   4,90,262- 1,45,889- 3,27,281- 17,092

तमिलनाडु- 2,85,024-  52,759-  2,27,575- 4,690

दिल्ली-    1,42,723-  10,409-  1,28,232- 4,082

कर्नाटक-   1,64,924-  77,694-  84,232-  2,998

गुजरात-    68,768-  14,443-   51,720-  2,605

उत्तर प्रदेश- 1,13,378-  44,563-  66,834-  1,981

प. बंगाल-   89,666-   24,652-  63,060-  1,954

आंध्र प्रदेश- 2,06,960-  84,654- 1,20,464- 1,842

मध्य प्रदेश- 37,298-   8,715-     27,621-  962

राजस्थान-  50,157-   13,195-  36,195-  767

तेलंगाना-   77,513-   22,568-   54,330-  615

पंजाब-      21,930-    7,351-   14,040-  539

हरियाणा-   40,054-    6,143-    33,444-  467

जम्मू-कश्मीर- 23,927-  7,260-  16,218-  449

बिहार-      71,304-  26,453-  44,482-  369

उड़ीसा-     42,550-   13,605-   28,698-  247

झारखंड-   16,465-   8,923-     70,391-  151

असम-     55,496-   16,555-   38,809-  132

उत्तराखंड-   8,901-      3,058-     5,731-  112

केरल-       31,700-   12,451-   19,147-  102

छत्तीसगढ़-  11,408-    3,002-     8,319-   87

पुडुचेरी-    4,862-      1,873-       2,914-   75

गोवा-       7,947-      2,282-      5,595-   70

त्रिपुरा-     5,999-     1,878-        4,084-   37

चंडीगढ़       1,374-      531-       820-     23

अंडमान-निकोबार  1,222- 778-     425-     19

हिमाचल प्रदेश- 3,150- 1,182-     1,954-    14

मणिपुर-   3,466-     1,530-       1,926-   10

लद्दाख-        1,614-    411-      1,194-    09

नागालैंड-     2,657-   1,826-      824-      07

मेघालय-       1,006-    590-     411-      05

अरुणाचल प्रदेश- 2,049-  720-     1,326-   03

दादरा-नागर हवेली, दमन-दीव- 1,437-  421-  1,014- 02

सिक्किम   854-        447-      406-        01

मिजोरम   566-       277-      289-        00

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना के 20 लाख से ज्यादा संक्रमित होने पर राहुल ने कहा, गायब है मोदी सरकार