जितना सम्‍मान अब किसानों को मिल रहा, पिछली सरकारों में सोचा भी नहीं जा सकता: भाजपा

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
डा. चन्द्रमोहन। (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कार्यशैली में सादगी की जो मिसाल कायम कर रहे हैं वह पिछली सरकारों में कल्पना से परे थी। मॉरीशस जाने से पहले मुंबई के ‘यूपी भवन’ में रात में आराम करना मुख्यमंत्री की उस सोच को दर्शाता है जिसमें वह प्रदेश की जनता के सम्मान और स्वाभिमान से किसी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं हैं।

प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्‍ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों के दौरान इनके मुखिया दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों में प्रवास के दौरान महंगे सितारा होटलों में रुकते थे।

यह भी पढ़ें- योगी पहुंचे मॉरीशस, बीजेपी ने कहा बदल रही प्रदेश की छवि

सीएम ने सरकार के कामकाज में भी ऐसी व्यवस्था बनाई है जिससे सरकारी खर्चे को कम किया जा सके। यह सरकारी खर्चे बचाने का ही नतीजा है कि सरकार अब किसान, गरीबों की योजनाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने को तैयार है। किसानों के कर्ज माफी इतिहास रच रही है।

चन्द्रमोहन ने यह भी दावा करते हुए पत्रकारों से कहा कि किसानों और गरीबों को जितना सम्मान वर्तमान भाजपा सरकार में मिला है। उतना विपक्षी सरकारों में सोचा भी नहीं जा सकता था। पिछली सपा सरकार ने सैफई महोत्सव के नाम पर जनता के धन को अनाप-शनाप खर्च किया था। वहीं भाजपा सरकार का हर सदस्य जिस तरह से सादगी से जनता के बीच रह रहे हैं उससे प्रदेश सरकार के प्रति जनता मे विश्वास बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- बैठक कर बोले महेंद्र पाण्‍डेय 95 प्रतिशत से अधिक टिकट भाजपा कार्यकार्ताओं को दिए जाएंगे