#CAA: प्रियंका का इशारा, BSP-भाजपा एक, मायावती पर तंज कसते हुए कहा, जो घर से नहीं निकलें गृह मंत्री उन्‍हें दे रहें चुनौती

मशाल जलाएं'
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। हाल के दिनों में कई बार बसपा सुप्रीमो मायावती के हमले झेल चुकीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को इशारों ही इशारों में न सिर्फ भाजपा व बसपा के अंदरूनी कनेक्‍शन की बात कही है, बल्कि मायावती पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अमित शाह की नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दी गयी चुनौती पर भी सवाल उठाएं हैं।

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ की जनसभा में सीएए को लेकर मायावती को दी गयी अमित शाह की चुनौती पर कहा है कि गृह मंत्री उन्‍हें चुनौती दे रहें हैं, जो भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले।

यह भी पढ़ें- 64वें जन्‍मदिन पर बोलीं मायावती, कांग्रेस के रास्‍ते पर चल रही मोदी सरकार, सपा को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात

वहीं प्रियंका ने आज अन्‍य पार्टियों की अपेक्षा मायावती के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में खुलकर मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर हमला बोलने की जगह बार-बार कांग्रेस पर ही निशाना साधते हुए मध्‍य प्रदेश व राजस्‍थान की बात करने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि जिन्‍हें गृह मंत्री को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं।

प्रियंका ने आज मायवाती व अमित शाह पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाऊंट से ट्विट करते हुए कहा कि, अजीब दास्तां है ये.. कहां शुरू कहां खतम.. गृह मंत्री जी उत्‍तर प्रदेश में उन्हें चुनौती दे रहे हैं, जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले और जिन्हें गृह मंत्री को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं। वहीं अंत में बसपा व भाजपा के भीतरी रिश्‍तों के होने की ओर इशारा करते हुए प्रियंका ने लिखा कि, यूपी की जागरूक जनता सब समझती है।

यह भी पढ़ें- बच्‍चों की मौत पर लगातार तीसरे दिन कांग्रेस पर बरसीं मायावती, संस्‍थाओं से भी आगे आने को कहा

बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा व टीएमसी समेत अन्‍य विपक्षी पार्टियां, समाजिक संगठन व आम जनता सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध कर रही है। वहीं बसपा ने अन्‍य पार्टियों के मुकाबले सीएए व एनआरसी के खिलाफ न के बराबर विरोध दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बोले अमित शाह, जिसे जितना विरोध करना है करे, CAA नहीं लिया जाएगा वापस

वहीं एक ओर जहां लगभग पूरा विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में लगा है, जबकि ऐसे माहौल में बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा व मोदी सरकार के मुकाबले कांग्रेस व प्रियंका गांधी पर अधिक निशाना साध रहीं थीं। इन सबके बीच मंगलवार को लखनऊ में आयोजित जनसभा में अमित शाह द्वारा अन्‍य विपक्षी दलों के साथ ही मायावती को भी सीएए पर बहस के लिए चुनौती दी थी।

यह भी पढ़ें- मायावती ने स्‍वीकारी शाह की चुनौती, कहा किसी भी मंच पर CAA-NRC पर बहस के लिए तैयार