कन्‍नौज में संजय सिंह ने कहा, भाजपा अगर गलती से जीत गई तो खत्म हो जाएगा संविधान-आरक्षण

कन्‍नौज में संजय सिंह
जनसभा को संबोधित करते संजय सिंह।

आरयू ब्यूरो, कन्‍नौज। लोकसभा चुनाव के लिए कन्‍नौज में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि अगर भाजपा फिर से जीतकर आई तो संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा। ये लोग पिछड़ों की बेइज्जती करते हैं। जब लखनऊ में घर खाली किया तो उसे गंगा जल से धुला। बीते दिनों जब कन्नौज में एक मंदिर में गए तो उसे गंगा जल से धुला गया। इतना अपमान किया गया है।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के संदर्भ में संजय सिंह ने कहा कि अगर उनको टेंपो का नंबर मालूम है तो सरकार अडानी और अंबानी को ईडी सीबीआइ भेजकर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने जो काम किया, उसके फीते आज तक काटे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- संजय सिंह का दावा, शराब घोटाले में भाजपा के बड़े नेता शामिल, साजिशन केजरीवाल को भिजवाया जेल

पीएम मोदी पर हमला जारी रखते हुए संजय सिंह ने आगे कहा कि ये लोग स्कूल अस्पताल नहीं श्मशान देने वाले लोग हैं। इन लोगों ने हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और मुझको जेल में डाल दिया. सारी जिंदगी जेल में डाल दीजिए लेकिन हम देश के लिए लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- MCD इलेक्शन कैंसिल होने पर संजय सिंह ने कहा, दलित विरोधी है भाजपा-आरएसएस