करीना कपूर के घर फिर गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्‍म

बेटे को जन्‍म
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। करीना को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया। जो करीना और अभिनेता सैफ अली खान की दूसरी संतान है।

करीना के पिता रणधीर कपूर ने मीडिया से कहा, ‘‘ करीना ने सुबह करीब नौ बजे बेटे को जन्म दिया। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा।’’ गौरतलब है कि करीना ने अगस्त में अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखा। वो योगासन करती भी नजर आईं। साथ ही अपने काम पर भी पूरा ध्यान दिया।

यह भी पढ़ें- करीना ने बेटे को दिया जन्‍म, छोटे नवाब का नाम रखा…

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में और मजबूत हो रही हैं। वीडियो में, करीना अपने दोनों हाथों को अपने बेबी बंप रखती हैं और इसे देखती हैं। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “नौ महीने और मजबूत हो रही हूं।”

बता दें कि करीना, अभिनेता सैफ अली खान के साथ अक्टूबर, 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। दंपति के घर 20 दिसंबर, 2016 को पहला मेहमान तैमूर के रूप में आया था। तैमूर अब चार साल के हो गए हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सनसनी बने हैं। जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। अभिनेत्री ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपनी पहली पुस्तक ‘करीना कपूर खान्स प्रेगनेंसी बाइबिल’ पर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- पिता बने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, पत्‍नी अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म