कर्नाटक सरकार की बड़ी घोषणा, बच्चों के लिए बैन किया सोशल मीडिया, 16 साल की उम्र से पहले नहीं कर पाएंगे यूज

सोशल मीडिया
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू वेब टीम। बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में सोशल मीडिया बैन की अहम घोषणा की है। सीएम ने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही कहा कि बच्चों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

इस घोषणा के साथ कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्टेकहोल्डर्स के साथ राय ली जा रही है। इन राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार द्वारा टास्क फोर्स गठित किया गया है।

अपने बजट भाषण के दौरान कर्नाटक के सीएम ने कहा कि आइआइएससी के तहत इसरो और कीओनिक्स के सहयोग से बेंगलुरु रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन जोन के नाम से एक रोबोटिक्स और एआई परिसर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की वजह से हो रहे दुष्प्रभाव और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले निगेटिव इफेक्ट्स को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है।

दरअसल पिछले महीने कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान सरकार ने सोशल मीडिया बैन को लेकर इंटरनेशनल मॉडल को स्टडी करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- AI जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, मोदी सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिया आदेश

पिछले महीने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआइ समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा था कि भारत में उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर तैयारी की जा रही है। कई देशों ने माना है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर एज बेस्ड प्रतिबंध लगाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कन्‍नड़ विवाद पर कमल हासन से कर्नाटक हाई कोर्ट का सवाल, आपने अभी तक नहीं मांगी माफी