KGMU की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को दोबारा मिला यूनिवर्सिटी VC का पदभार

केजीएमयू
डॉ. सोनिया नित्यानंद। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। डॉ. सोनिया नित्यानंद दोबारा किंग जॉर्ज चिकित्सा यूनिवर्सिटी की कुलपति बनाई गई है। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें तीन साल के दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। इस संबंध में रविवार नौ अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया।

कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केजीएमयू अधिनियम 2002 की धारा 16(1) के तहत डॉ. सोनिया नित्यानंद को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया जाता है। उनका पहला कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. सोनिया नित्यानंद केजीएमयू के इतिहास में लगातार दूसरा कार्यकाल पाने वाली पहली कुलपति बन गई हैं। उनके दोबारा कुलपति बनने से यूनिवर्सिटी में उनके नेतृत्व को लगातार आगे बढ़ाने का अवसर मिला। प्रो. सोनिया देश की जानी-मानी क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट और मेडिकल वैज्ञानिकों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- KGMU के दीक्षांत में बोले राजनाथ सिंह, मरीज के प्रति व्यवहार व सेवा भावना से होती डॉक्‍टरों की असली पहचान

चिकित्सा अनुसंधान, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और स्टेम सेल रिसर्च के क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद उन्होंने नौ अगस्त 2023 को केजीएमयू के कुलपति का पद संभाला था। साल 2025 में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ यूनिवर्सिटी को मिला नया VC, प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी बनाए गए कुलपति