क्षेत्रवाद, वंशवाद व जातिवाद की राजनीति को खत्म कर, BJP ने केंद्र सहित राज्‍यों में बनाई है पूर्ण बहुमत की सरकारें: स्‍वतंत्र देव

स्वतंत्र देव
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ/नोएडा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को कहा कि क्षेत्रवाद, वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को खत्म करते हुए भाजपा ने केंद्र सहित देश के कई राज्यों में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई।

ये बातें आज प्रदेश अध्‍यक्ष ने नोएडा में बीजेपी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के अनुसार  मोदी व योगी सरकार सहित सभी राज्यों की भाजपा सरकारें समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। कार्यकर्ताओं से आवाह्न करते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि वे केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसों को लेकर अधिकारियों पर सख्‍त हुए CM योगी, बोले ड्राइवर के बहाने जिम्‍मेदारियों से नहीं बच सकतें, ये खास निर्देश भी दिए

साथ ही स्वतंत्र देव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए बोले कि पार्टी संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा व उत्साह का संचार होता है। पार्टी संगठन के विस्तार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

बीजेपी की स्थिति पर बोलते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल है। हमारी विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की है। पार्टी कार्यकर्ता लोककल्याण के संकल्प के साथ काम कर रहे है। राष्ट्रवादी विचारों को बढ़ाना हमारा उद्देश्‍य है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि पार्टी संगठन के विस्तार में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चि करें।

यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग गलत, लेकिन पूरे झारखंड को दोषी ठहराना सही कैसे: PM मोदी

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, प्रदेश मंत्री वाईपी. सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्‍वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार, महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।