UP विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एकाएक बिगड़ी स्पीकर हृदयनारायण की तबियत, पहुंचें अस्पताल

बिगड़ी तबियत
अस्पताल के से छुट्टी के बाद जाते हृदयनारायण दीक्षित।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के आठवें दिन गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबियत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उनको आनन-फानन में जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां पर जांच के बाद उन्‍हें छुट्टी दे दी गई।

सदन की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान अध्यक्ष हृदयनारायण अपने चेयर पर थे और प्रश्‍नकाल की कार्यवाही चल रही थी। तभी अचानक उन्‍हें चक्कर आ गया, जिसके बाद उनको वहां से एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में भाषण देते समय नेता प्रतिपक्ष की तबियत बिगड़ी, भर्ती, सदन स्‍थगित, देखें वीडियो

जहां पर उन्‍हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। आइसीयू में डॉक्‍टरों की जांच तथा मॉनिटरिंग के बाद उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के ऑफिस में लाया गया है। इस संबंध में सिविल अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं हैं। अध्यक्ष को सर्वाइकल स्पॉण्डलाइटिस की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया, अब उनकी स्थिति ठीक है।

यह भी पढ़ें- बिगड़ी योगी के इस मंत्री की हालत, लोहिया अस्‍पताल में भर्ती

गौरतलब है कि विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019 सहित पांच विधेयक पेश होना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिग्रहण विधेयक 2019, उत्तर प्रदेश राज्य विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019, उत्तर प्रदेश राज्य विश्‍वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक 2019, उत्तर प्रदेश निजी विश्‍वविद्यालय विधेयक 2019 पेश होना है।

यह भी पढ़ें- केशव मौर्या की तबियत बिगड़ी RML अस्पताल में भर्ती