लखनऊ-सुल्तानपुर सहित कई जिलों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्व भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम को वाराणसी तेज बारिश ने उमस से राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 44 जिलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज। हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के 44 जिलों में खासकर लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, सोनभद्र और झांसी, वाराणसी, सोनभद्र, बलिया, चंदौली, बरेली, कुशीनगर, सुल्तानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, अमेठी, मिर्जापुर, शाहजहांपुर समेत अन्य 20 अधिक जिलों में लोगों को अगले दो से तीन दिन बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

इसके अलावा कई जिलों में 70 मिमी से अधिक बारिश की संभावना। कुछ क्षेत्रों में 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज आंधी, जबकि बिजली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी आशंका।

यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का दोहरा तेवर, 19 जिलों में चलेगा लू का कहर तो 15 जिलों में बूंदाबांदी से मिलेगी राहत

वहीं राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। आपदा राहत बल, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी लाइन गिरे तो तुरंत मरम्मत हो।

यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग ने जारी की UP के 35 जिले में लू की चेतावनी