मध्‍य प्रदेश में भाजपा ने पहली बार जारी किया दो घोषणा पत्र, जानें कुछ खास बातें

मध्‍य प्रदेश घोषणा पत्र
घोषणा पत्र जारी करते के दौरान मीडिया से बात करते अरुण जेटली, शिवराज सिंह चौहान व अन्य।

आरयू वेब टीम।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। इसे ‘दृष्टि’ नाम दिया गया है। इसके अलावा आधी आबादी को खास ध्‍यान में रखते हुए बीजेपी ने पहली बार महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र भी जारी किया है। जिसे अलग नाम देते हुए नारी ‘शक्ति’ संकल्प पत्र बताया गया है।

घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर भोपाल में हुई एक प्रेसवार्ता में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रभात झा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के साथ ही किसानों की समस्‍याओं को दूर करने और उन्‍हें सुविधा दिलाने के लिए विशेष जोर दिया है।

यह भी पढ़ें- MP, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव तीथि की घोषणा, 11 दिसंबर को आएगा फैसला

इस दौरान अरुण जेटली ने कहा कि एक युग कांग्रेस का था 1993 से 2003 का, जब कांग्रेस गयी तो मध्य प्रदेश को बर्बाद और तबाह कर गयी थी, लेकिन पिछले 15 सालों में शिवराज और भाजपा ने जो विकास किया, आज कोई नहीं कह सकता कि बीमारू में ‘म’ मध्यप्रदेश का था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में में मध्य प्रदेश में जनता के जीवनस्तर को ऊंचा ऊठाने के लिए चर्चा नहीं होती थी।

वहीं घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने मध्‍य प्रदेश को को बीमारु से विकासशील बनाया अब हमारा प्रदेश विकसित बनेगा। यहां की जनता को रोटी कपड़ा मकान देना हमारा संकल्प है। उन्होंने किसानों से वादा करते हुए कहा कि छोटे किसानों के खातों मे अब सीधे बोनस पहुंचाया जाएगा।

घोषणा पत्र के कुछ वादे-

किसानों की सुविधा के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनेगा।

नर्मदा एक्सप्रेसवे, चंबल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट पर काम होगा।

सिंचाई व्यवस्था 41 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 80 लाख हेक्टेयर तक ले जाया जाएगा।

शहरों का रूप बदलने के लिए अगले पांच साल में 2 लाख करोड़ खर्च।

यह भी पढ़ें- गिरती GDP पर बोले अरुण जेटली, विरासत में मिला भ्रष्‍टाचार

स्वसहायता महिला समूहों का आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

युवाओं के लिए हर हाथ, एक काज योजना की शुरुआत करेंगे।

12वीं में 75% अंक लाने पर छात्राओं को स्कूटी।

सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 70 साल करने की तैयारी।

महिला भूमि धारकों के लिए आर्थिक सहायता सीधे बैंक से।

एमपी फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी।

नए वेतन आयोग की स्थापना का वादा।

हर संभाग में गौ अभयारण्य की स्थापना

यह भी पढ़ें- MP में बोले राहुल, सत्‍ता में आते ही किसानों का कर्ज करेंगे माफ, मोदी को लेकर भी कही ये बातें