आरयू वेब टीम। लगातार महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी और खास तौर पर व्यापारियों को एक और झटका लगा है। सोमवार को महीने के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 42 रुपये तक का इजाफा किया गया है, जिसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा।
इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में, 19 केजी वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 42 रुपये कर 3,113.50 रुपये कर दी गई है। कोलकाता में, इसका रेट 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गया है। इतना ही नहीं सरकार ने पांच केजी वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें भी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पांच केजी वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की कीमतें 11 रुपये बढ़ा दी हैं। इस संशोधन के बाद, दिल्ली में पांच केजी वाले एफएलटी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 821.50 रुपये हो गई है। पांच किलो और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट एक जून से लागू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल व सिलेंडर के बाद CNG भी हुई महंगी, टॉरेंट गैस ने 2.50 पैसे बढ़ाए
वहीं आज हुई बढ़ोतरी के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर मुंबई में 3,067 रुपए और चेन्नई में 3,283 रुपए में मिलेगा। कमर्शियल एपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, सड़क किनारे के ढाबों और दूसरे व्यवसायों द्वारा किया जाता है। फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल आम तौर पर उन क्षेत्रों में किया जाता है जो सब्सिडी वाली घरेलू एलपीजी श्रेणी के अंतर्गत नहीं आते हैं।



















