दस दिन में तीसरी बार महंगी हुई CNG, जानें कितनी हुई कीमत

सीएनजी और पीएनजी

आरयू वेब टीम। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सीएनजी की कीमतों में फिर से एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दस दिनों से कम समय में यह तीसरी बार ईंधन कीमतों में बदलाव है। जिसका बोझ आम जनता के उपर पड़ेगा। वहीं नई दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो ग्राम से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में दस दिनों के भीतर तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। सीएनजी की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी का असर परिवहन ऑपरेटरों और गैस से चलने वाले वाहनों पर निर्भर यात्रियों पर भी पड़ेगा। ईंधन कीमतों में इस बढ़ोतरी से घरेलू खर्च और परिवहन शुल्क बढ़ने की चिंता भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल व सिलेंडर के बाद CNG भी हुई महंगी, टॉरेंट गैस ने 2.50 पैसे बढ़ाए

यह बढ़ोतरी उसी दिन हुई है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 99.51 रुपये हो गई है, जो पहले 98.64 रुपये थी। डीजल की कीमत भी 91 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 92.49 रुपये हो गई है, जो पहले 91.58 रुपये थी।

यह भी पढ़ें- जनता को महंगाई का एक और झटका, बढ़े CNG के दाम