बाराबंकी-जौनपुर समेत 20 से अधिक जिलों के CMO का तबादला

अधिकारियों का तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार की तबादला नीति के तहत स्वास्थ्य विभाग ने भी रविवार को बाराबंकी- जौनपुर समेत प्रदेश के 20 से अधिक जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के तबादले कर दिए हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकरनगर का सीएमओ, डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का सीएमओ बनाया गया है। साथ ही डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद सीएमओ के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन का सीएमओ, डॉ. नीरज त्यागी को आगरा भेजा गया है। जबकि डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव का सीएमओ बनाया गया है। वहीं डॉ. अभय नारायण राय को बलिया का सीएमओ, डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर सीएमओ के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस दौरान डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर का सीएमओ बनाया गया है, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़ का सीएमओ, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। साथ ही डॉ. पंकज कुमार को मऊ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है, जबकि डॉ. भुवन चन्द्र पंत को पीलीभीत का सीएमओ और डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट समेत नौ PCS अफसरों का तबादला, जाने किसे कहां मिली तैनाती

इसके अलावा डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़ का सीएमओ, डॉ. विकास चन्द्रा को कन्नौज का सीएमओ बनाया गया है। जबकि डॉ. विनय कुमार को महोबा का सीएमओ और डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। वहीं डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य को गाजियाबाद का सीएमओ  व डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 FSSO, तीन FSO का ट्रांसफर