लखनऊ में राहुल गांधी की विवादित होर्डिंग लगने से कांग्रेसियों में रोष, बाजारखाला कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

कांग्रेस
शिकायत दर्ज कराते कांग्रेस के पदाधिकारियों।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ में कई स्थानों पर एक संगठन की ओर से विवादित होर्डिंग लगया गया है। सोमवार को सामने आये इस होर्डिंग में मुख्य रावण पूर्व सांसद अतीक अहमद को बनाया गया और इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी रावण का एक सिर के रूप में प्रदर्शित किया है। इस पर कांग्रेस के नेताओं ने गुस्सा व्यक्त किया। साथ ही विवादित पोस्‍टर लगाने वाले सनातन रक्षा संगठन के खिलाफ लखनऊ के बाजार खाला थाना में एफआइआर दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तर्क दिया है कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश विधि एवं मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष आसिफ अली रिजवी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ थाने पर तहरीर देते हुए कहा है कि समाज में जहर घोलने के लिए इस तरह के कुकृत्य किए जा रहे हैं। सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि हरहाल में ऐसे लोगों पर पुलिस को कड़ा एक्शन लेना चाहिए, यही हमारी मांग है।

राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र तिवारी का कहना है कि सांप्रदायिक मंशा के लोग शुरू से जिस तरह भाजपा अपने अलोकतांत्रिक फॉलोअर्स सपोर्टर और गुर्गो के माध्यम से जिस तरह से हमारे सांसद राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कभी पोस्ट के माध्यम से तो कभी पोस्टर के माध्यम से तो कभी मीम्स के माध्यम से तो कभी सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से।

सामाजिक प्लेटफार्म पर उनकी छवि को खराब करने का काम करने वाले लोगों को समर्थन देने वाली पार्टी और पार्टी की सरकार दोनों मिलकर जिस निर्लज्जता से ऐसे लोगों सपोर्ट करती है, जिससे सामाजिक वैमनस्यता बढ़े। कानून व्यवस्था का हवाला देकर आपने राजनैतिक विरोधियों का काउंटर कराने का रास्ता साफ हो सके।

यह भी पढ़ें-  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि के केस में ट्रायल पर लगी रोक

राहुल गांधी से संबंधित विवादित पोस्टर के विरोध में बाजारखाला कोतवाली में तहरीर देने वाले नेताओं में उत्तर प्रदेश विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन आसिफ रिज़वी रिंकू, शैलेन्द्र तिवारी, तौहीद अहमद नजमी, अभिषेक मिश्रा, आकिल हुसैन, मोहम्मद आरिफ, राजन रावत, मुनेश्वर पाल, मो. शारिक, अलीम सिद्दीकी समेत कई अन्‍य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोले राहुल, मतदाताओं के वोट की चोरी करते हैं ज्ञानेश कुमार, मोदी-अमित व RSS पर भी साधा निशाना