मेरा बूथ, सबसे मजबूत को विजय मंत्र मानकर करना होगा काम: जेपी नड्डा

बूथ
बैठक को संबोधित करते जेपी नड्डा।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। बूथ संपर्क अभियान में हम घर-घर तक पहुंचे और केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब-किताब जनता तक पहुंचाएं।

ये बातें गुरुवार को यूपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय पर भाजपा के अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। बैठक में पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के संबंध में तैयारी की बात बताते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत को विजय का मंत्र मानकर हम सबको काम करना होगा।

जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक करें बैठक

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पदाधिकारी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक बैठके करें। साथ ही पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़े। उन्होंने कहा हम लोगों ने 2014 का लोकसभा में चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  रिकार्ड जीत हासिल की। अब जनता ने एक बार फिर से उन्‍हीं को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें- सम्‍मेलन में बोले अमित शाह, यूपी में लोकसभा की 74 सीटें जीतेगी भाजपा, बूथ अध्‍यक्षों में भी भरा जोश

जनता के साथ सुने मन की बात

बैठक को संबोधित करते हुए इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार में पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाने के बाद  टोल फ्री नंबर 7374007010 पर मिस्ड काल देनी है। साथ ही अगामी 24 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से कार्यकर्ता जनता के साथ सुने। इसके अलावा 26 फरवरी को पार्टी के कमल ज्योति संपर्क अभियान की सफलता के लिए पूरी तैयारियां बेहतर ढ़ग से करने पर जोर दिया जाए।

बैठक को लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी गोवर्धन झडापिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोके जानें को लेकर बोले योगी, अराजक गतिविधियों से बाज आए सपा