कर्नाटक की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, शान्ति-प्रगति चाहने वाले अपने राज्य से कर देते हैं कांग्रेस को बाहर

शान्ति प्रगति
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।

आरयू वेब टीम। हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-वन बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-वन बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-वन बने, लेकिन कांग्रेस कर्नाटक के विकास की दुश्मन है। कांग्रेस क्या चाहती है’ कांग्रेस कर्नाटक को दिल्ली में जो उनका ‘शाही परिवार’ बैठा है, उस परिवार का नंबर-वन एटीएम बनाना चाहती है।

उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुदबिद्री में की जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की- जय और बजरंग बली की- जय के नारे के साथ ही। मोदी ने कहा कि मैं शान्ति और सद्भावना का संदेश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस ‘सबका साथ और सबका विकास’ का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है।

कांग्रेस पर तंज सकते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है।’

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, इस चुनाव में भी कांग्रेस ने मुझे 91 बार दी अलग-अलग गालियां

मोदी ने कहा कि ‘जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है। विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है,तुष्टिकरण को बढ़ती है।’

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी, हमारा एजेंडा नौजवानों के सामर्थ्य को आगे बढ़ाना