जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, इस चुनाव में भी कांग्रेस ने मुझे 91 बार दी अलग-अलग गालियां

91 गालियां
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।

आरयू वेब टीम। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशियों के प्रचार के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज कर्नाटक दौरे पर पहुंच चुके है। हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस व उसके नेताओं पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्‍टचार पर प्रहार करने वाले को यह गालियां देते हैं।

मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए जनता से कहा कि इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरु कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग-अलग गालियां दी हैं। अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत सुशासन के लिए की होती तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा ना होती। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि किसी ने इन 91 गालियां की सूची बनाकर उन्‍हें दी भी है।

डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी

भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है। जब केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा की सरकार की डबल शक्ति लगेगी तो कर्नाटक को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले BJP को एक और बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हो बोले, पूर्व CM जगदीश शेट्टार, मैंने किया कर्नाटक में भाजपा का निर्माण

यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव

कर्नाटक का यह चुनाव केवल पांच वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।

डबल इंजन सरकार से जो फायदा होता है उसका…

पीएम ने तर्क देते हुए जनता से कहा कि डबल इंजन सरकार से जो फायदा होता है उसका एक उदाहरण कर्नाटक में आया विदेशी निवेश है। भाजपा सरकार की वजह से देश में विदेशी निवेश में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30,000 करोड़ रुपए के आस-पास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, भाजपा की सरकार में अब हर साल करीब 90,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी, हमारा एजेंडा नौजवानों के सामर्थ्य को आगे बढ़ाना

कांग्रेस के राज में 100 से ज्यादा ऐसी सिंचाई योजनाएं थी जो दशकों से लटकी हुई थीं। बीते नौ वर्षों में दशकों से अधूरी पड़ी 60 से ज्यादा सिंचाई योजनाओं को हम पूरा कर चुके हैं। गरीबों की तकलीफ कांग्रेस को कभी समझ नहीं आई और कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है और नकारात्मकता में भरी पड़ी है। जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की स्पीड धीमी कर दी। गरीबों के साथ कांग्रेस के इस अत्याचार को भाजपा सरकार ने रोका और हमने यहां घर बनाने की स्पीड को और तेज किया।

यह भी पढ़ें- EC का ऐलान, कर्नाटक में दस मई को होगा विधानसभा चुनाव, 13 को आएंगे नतीजे