#MeToo: विनीता ने मुंबई में दर्ज कराया आलोक नाथ पर बलात्‍कार का मुकदमा

आलोक नाथ

आरयू वेब टीम। 

सोशल मीडिया पर तेजी से फैले ‘मीटू’ कैंपेन के जरिए आरोपों से घिरे एक्टर आलोक नाथ की मुश्किलें बुधवार को और बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने ओशिवारा थाने में प्रोड्यूसर विनता नंदा के आरोपों के बाद आलोक नाथ के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विनता नंदा ने करीब 40 दिन पहले आलोक नाथ पर ‘मीटू अभियान’ के तहत रेप का आरोप लगाया था।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मुंबई पुलिस के एडिश्‍नल सीपी मनोज शर्मा ने बताया है कि ओशिवारा पुलिस ने लेखिका विनता नंदा की शिकायत पर आलोक नाथ के खिलाफ केस एफआइआर दर्ज कर ली है। इस मामले में भारतीय दंड विधायन की धारा 376 (बलात्‍कार) के तहत मुकदजा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें- #MeToo: महिला पत्रकार ने एमजे अकबर पर लगाया रेप व धमकाने का आरोप, वाशिंगटन पोस्‍ट में बयां किया दर्द

उल्‍लेखनीय है कि अभिनेता आलोक नाथ छोटे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी अपनी ‘संस्कारी’ छवि के लिए जाने जाते हैं। आम बोलचाल की भाषा में लोग उन्‍हें बाबूजी कहकर भी बुलाते हैं। उन्होंने अपने दौर के सुपरहिट टीवी सीरियल ‘बुनियाद’ समेत कई सीरियल में काम किया है।

इसके अलावा एक समय में धूम मचाने वाली सलमान खान की फिल्‍म ‘मैनें प्‍यार किया’ से लेकर तमाम बड़ी फिल्‍मों में आलोक नाथ ने महत्‍वपूर्ण किरदारो को दामदार और सादगी के साथ निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें- #MeToo: एमजे अकबर की निंदा कर बोलीं मायावती बेनकाब हुआ मोदी सरकार और BJP का महिला विरोधी चेहरा

यहां ये भी बताते चलें कि 1990 के दशक के मशहूर शो ‘तारा’ की लेखिका व निर्माता विनता नंदा ने अभिनेता आलोक नाथ पर करीब दो दशक पहले उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विनता नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैंने इस क्षण के आने का 19 साल इंतजार किया। नंदा द्वार पोस्ट में ‘संस्कारी’, ‘मुख्य अभिनेता’ और ‘उस दशक का स्टार’ जैसे शब्दों का जिक्र किया जाना आलोक नाथ की ओर इशारा कर रहा था।

फिर उन्होंने एसएमएस के जरिए आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की और कहा कि यह आलोकनाथ है। मुझे लगा कि ‘संस्कारी’ कहना काफी होगा। विनता का आरोप था कि इस घटना के बाद वो इतना सहम गई थीं कि नशे में डूब गईं। विनता के आरोपों के बाद आलोक नाथ पर एक के बाद एक कई आरोप लगे। कई और अभिनेत्रियों ने भी उनके व्यवहार के बारे में खुलासे किए।

यह भी पढ़ें- #METoo: यौन उत्‍पीड़न के आरोप के बाद इंडियन आइडल ज्‍यूरी पैनल से हटाए गए अनु मलिक

दूसरी ओर आलोक नाथ ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए विनता नंदा पर मानहानि का केस भी किया था। आलोक नाथ ने सफाई देते हुए कहा था कि यह ऐसा वक्त है कि महिलाएं जो कहेंगी उसे सही मान लिया जाएगा। इसलिए वह इसे लंबा नहीं खींचना चाहते।