एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने रचाई फहद जिरार से शादी, Video शेयर कर की घोषणा

एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर
शादी के बाद पति के साथ मैरेज रिंग दिखातीं एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर।

आरयू वेब टीम। राजनीतिक हो या समाज से जुड़ा कोई अन्‍य मुद्दे सभी पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने आज अपने फैंस को चौंका दिया है। एक्‍ट्रेस ने शादी रचा ली है। दरअसल स्‍वरा ने सिक्रेटली शादी कर ली थी, जिसे अब तक वे छुपाए थीं। जिसके बाद उन्‍होंने आज एक वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा कर दी है। इस खबर को स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद कंफर्म किया है कि उन्होंने मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इस बात की जानकारी देते हुए स्वरा भास्कर ने फहद के लिए एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है।

स्वरा ने इंस्टाग्राम व ट्विटर हैंडल पर दो मिनट चार सेकंड का एक वीडियो‌ शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि कैसे दोनों ने एक साथ कई आंदोलनों में मुखर रूप से आवाज उठाई थी और दोनों का रिश्ता कैसे धीरे-धीरे बदलते हुए आज इस मकाम तक पहुंचा। फहद अहमद एक एक्टिविस्ट और सपा के नेता भी हैं।

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी बॉय को जन्म

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने वीडियो पोस्ट करते हुए फहद जिरार अहमद के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी आप किसी चीज को दूर-दूर तक खोजते हैं, लेकिन वह आपके आस-पास होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वरा ने छह जनवरी को शादी कर ली थी, लेकिन आज उन्होंने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की।

बता दें कि फहद अहमद समाजवादी के यूथ विंग के महाराष्ट्र यूनिट के प्रेजिडेंट हैं और दोनों प्रोटेस्ट के दौरान एक दूसरे से मिलते-जुलते रहे हैं। स्वरा भास्कर और फहद आज से दो साल पहले करीब 2020 में मिले थे और दोनों प्रोटेस्ट के दौरान करीब आना शुरू हुए। स्वरा ने खुद वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उनके प्रेम को परवान चढाने में उनकी बिल्ली का भी योगदान काफी है। उनकी बिल्ली उन दोनों एक दूसरे के करीब लाई और फिर दोनों से रहा नहीं गया। अब दोनों ही कपल शादीशुदा हैं।

यह भी पढ़ें- राखी सावंत ने कराई पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ FIR, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्‍या है मामला