मौसम विभाग का अनुमान, यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

यूपी में ठंड

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को धुंध के साथ कोहरा छाया रहा, जिससे सर्दी में भी इजाफा हो गया। लखनऊ में सोमवार सुबह आठ बजे 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, सुबह 11:30 बजे अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 27 में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने मीडिया को बताया कि सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। इस समय सुबह और शाम काफी सर्दी बढ़ चुकी है। इसके पीछे कारण है पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को यूपी के कुछ इलाकों में हल्की गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम एक बार फिर शुष्क रहेगा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ्रें- लखनऊ समेत UP के कई शहरों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

वहीं बीते रविवार को सुबह के समय हल्की धुन्ध छाई थी। दिन में आसमान साफ रहे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो की सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कानपुर और मेरठ का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ सहित कई ज‍िलों में ठंडी हवाओं से मौसम में बदलाव, स्‍मॉग गहराया