लखनऊ समेत UP के कई शहरों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

यूपी में ठंड
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होने वाला है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। जिसके बाद प्रदेश में पारा गिरेगा और ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से 27 नवंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने ठंड और बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 24 से 27 नवंबर तक पारे में दो डिग्री के आसपास बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी यूपी में 27 को बारिश के आसार हैं। इसके बाद पारा गिरने से ठंड बढ़ेगी। पश्चिम यूपी में होने वाली बारिश का असर लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में भी होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी वालों को अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, 200 स्वचलित रेनगेज व 450 मौसम केंद्र शुरू

इससे पहले गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री के करीब और न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार से पछुआ हवाओं का प्रभाव कम होने से पारे में बढ़ोतरी होगी। बादलों के छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट होगी। औसत एक्यूआई पहुंचा 276, हवा बिगड़ी राजधानी की हवा जहरीली होती जा रही है।

यह भी पढ़ें- 48 घंटे बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, वातावरण में घुलेगी ठंडक