मौसम विभाग ने जारी किया यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी

यूपी का मौसम
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। देश के कई हिस्सों से सर्दी लगभग जा ही चुकीं हैं, लेकिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नहीं है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में होने वाली हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाओं के कारण तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलग से अपडेट जारी किया गया है।

आरएमडी के मुताबिक जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब
राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। जबकि कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई गई है। जिन जिलों में सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है। उनमें मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी शामिल हैं। साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में बारिश हो सकती है। इससे ठंड में फिर इजाफा हो सकता है।

वहीं हरियाणा के गुरुग्राम, अलवर, हिसार, करनाल, झज्जर, रोहतक और जिंद में सुबह कोहरा छा सकता है। साथ ही पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, जालंधर और मोहाली में भी घने कोहरे से यातायात प्रभावित हो सकता है।

साथ ही बिहार में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि पटना के आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। कोहरे की चेतावनी जिन जिलों के लिए जारी की गई है, उनमें सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- दो दिन की राहत के बाद फिर पलटेगा यूपी का मौसम

इसके अलावा राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रह सकता है, हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही अगले तीन-चार दिनों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के संकेत हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 फरवरी को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जिन जिलों में सालों की संभावना है, उनमें जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना और सीधी शामिल हैं। बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, IMD का अलर्ट जारी