मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत, PGI के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

मेदांता अस्पताल
मुलायम सिंह यादव। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बुधवार को एक बार फिर बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआइ) में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुलायम के पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चला। उपचार के बाद देर रात उन्‍हें एसजीपीजीआइ से डॉक्‍टरों ने छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें- सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव PGI में भर्ती, डॉक्‍टरों ने की जांच

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुलायम दोपहर करीब तीन बजे के बाद एसजीपीजीआइ पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड टू में उन्हें भर्ती कर लिया गया। सीएमएस प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह को पेट दर्द की शिकायत के बाद यहां लाया गया है। उनका ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट, शुगर आदि सामान्य पाया गया है। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- KGMU, SGPGI और लोहिया से मरीजों की संख्‍या का दबाव कम करने को बनेगी कैथ लैब: स्वास्थ्य मंत्री

बता दें, इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हुई थी। जून महीने में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। बाद में उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- लोहिया संस्‍थान में पांच हाईटेक मशीनों का लोकार्पण कर बोले, आशुतोष टंडन अब लोग करने लगे SGPGI जितना भरोसा