सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल-आजम व स्वामी प्रसाद समेंत इन नेताओं को मिली जिम्‍मेदारी

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया। कई दिनों से चल रहे मंथन और विचार विमर्श के बाद सपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। सपा कार्यकारिणी में शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्या समेत कई अन्य नेता हैं जिन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 42 लोगों को शामिल किया गया है। इस लिस्‍ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव, आजम खान के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। लिस्‍ट के मुताबिक शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा 11 अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इनमें रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा, रामचल राजभर, जे एंटोनी, हरेंद्र मलिक और नीरज चौधरी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- शिवपाल ने मुलायम सिंह को पदम विभूषण मिलने पर जताई खुशी, कहा भारत रत्न भी मिलना चाहिए

वहीं सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 63 नेता हैं। अखिलेश यादव अध्यक्ष, किरणमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राम गोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हैं, जबकि 14 नेता राष्ट्रीय महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 19 नेता राष्ट्रीय सदस्य, 21 नेताओं को सदस्य और चार नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्‍ट-

सपा की राष्ट्रीय कारकारिणी

सपा की राष्ट्रीय कारकारिणी

सपा की राष्ट्रीय कारकारिणी

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद ही एक बड़ा निर्णय भी हुआ था। शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया था। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का झंडा भी दिया था।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की बड़ी जीत!, शिवपाल ने जनता का जताया आभार