मौसम विभाग ने जारी की UP के 25 जिलों में भीषण लू की चेतावनी

भीषण लू की चेतावनी
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। यूपी की जनता मानसून का इंतजार कर रही है। इधर यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने आठ जून तक यूपी के 25 जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में तो भीषण लू चलने के लिहाज से आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की इन डरावनी चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने एक संभावना जताई है कि, इस भीषण गर्मी के बीच नौ जून से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, नौ जून से पूर्वी क्षेत्रों में हल्‍की फुल्‍की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगर मानसून की बात करें तो यूपी में मानसून के 15 जून तक आने की उम्मीद जताई गई है। वहीं राजधानी लखनऊ में गर्मी से बेहाल है। लखनऊ में अधिकतम तापमान आने वाले तीन दिन 42-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लखनऊ से लगे जिलों में भी यही हाल रहेगा। पर तराई इलाकों में मौसम में कुछ राहत रहेगी।

यह भी पढ़ें- यूपीवासियों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस और फतेहगढ़ में 46.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे कम तापमान इटावा में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शुष्क मौसम के साथ अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार जताए हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का अनुमान, इस बार जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पांच दिन पहले ही पहुंचेगा मानसून